Haridwar DM से मिला यह संगठन| DM को दिया लालढांग आने का न्यौता| अनिल शर्मा की Report
सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग
लालढांग क्षेत्र के अखिल भारतीय बोक्सा जनजाति संगठन के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष महानन्द सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी हरिद्वार से मिले। मंगलवार को संगठन के लोगो ने जिलाधिकारी हरिद्वार से हरिद्वार नियुक्ति होने पर शिष्टाचार भेंट की।संघठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को लालढांग आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि लालढांग क्षेत्र जिला हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक का जनजाति बहुल क्षेत्र हैं।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/05/bfb5da4a-2076-49b8-8ad5-011d3508c72d-32.jpg?resize=239%2C179&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/05/pic-2-55.jpg?resize=196%2C147&ssl=1)
यह क्षेत्र अति पिछड़ा क्षेत्र है।क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण हेतु लालढांग में जिलाधिकारी को आमंत्रित किया गया। जिलाधिकारी ने जल्दी ही लालढांग में समस्याओं को सुनने के लिए लालढांग पहुचने का आश्वासन दिया है। पदाधिकारीयो में जिलाध्यक्ष महानन्द सिंह,राजवीर सिंह,अनिल कुमार, गजेंद्र सिंह, निरंदन सिंह ,पुनीत कुमार ,अवतार सिंह, सुरेश सिंह ,कमल सिंह,आदि मौजूद रहे।