23 अप्रैल | एक Click में जानिये आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। धन की  कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है। घर में मांगलिक उत्सव की संभावना बन रही है। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।आज आपको पैतृक संपत्ति अथवा पूर्वजों की पृष्ठभूमि का लाभ भी मिल सकता है।                             

  वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सिद्धि से ख़ुशी मिलने का योग बन रहा है। करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधन संभव है। घर व कार्यस्थल में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए व प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। करियर से जुड़े लोगों से संबंध मजबूत होंगे। कामकाज़ के सिलसिले में अर्थपरक यात्रा संभव है। यद्यपि अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके उप्लब्धिकारक रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति व व्यवसाय में अपेक्षित धन लाभ की संभावना बन रही है। रुके हुए पैसों की वापसी की प्रबल संभावना बन रही है। यदि आप किसी महत्वकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। मित्र पक्ष के सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे।    

      सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे,हालाँकि आज आपको कामकाज में थोडी-बहुत उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। क्रोध की अधिकता रह सकती है। यद्यपि अधिकारी वर्ग से काम निकालने में आपको सफलता मिल सकती है।


    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति  चलते रहेंगे।धन लाभ की संभावना बन रही है। आपके सोचे हुए व प्रस्तावित कार्य  हल होंगे। विदेश व शिक्षा संबंधी योजनाएं सफल होंगी। अधिकारी वर्ग व प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से कार्य हल होंगे। धार्मिक यात्रा भी संभव है।      

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन आज आपको जोखिम वाले कार्यों में भाग्य आजमाने से बचना चाहिए। धन प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हालाँकि रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। लव पार्ट्नर से मतभेद उभर सकते हैं।

 वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर में आज आपको उन्नति व प्रगति मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उप्लब्धिकारक रहने वाला है। रोज़गारपरक योजनाओं में सफलता मिलेगी। रुके हुए अथवा जरूरी कार्य बनने शुरू होंगे।         

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण  संभव है। महत्वपूर्ण कार्य प्रगति में रहेंगे।करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। इसी प्रकार रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

     मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर को लेकर आपकी अपेक्षाएं हल  होंगी। यद्यपि निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाज़ी हो सकती है। अग्रेसन की अधिकता भी रह सकती है। यद्यपि व्यापारिक संबंधों में मज़बूती होगी। लव पार्टनर का विश्वास जीतने में आप सफल होंगे।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि समय प्रबंधन पर आपको ध्यान देने की ज़रूरत रह सकती है।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य संतोषजनक ढ़ंग से व्यतीत होंगे।विशेष प्रयत्नों से आपके महत्वपूर्ण कार्य  हल हो सकते  हैं। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे होंगे।आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी बहुत अच्छी रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *