Double Post Graduate मधु दीदी ने ई-रिक्शा क्या चलाया कि जीवन की गाड़ी दौड़ पड़ी| Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हुये जो मेहनताना मिलता था वह उंट के मुंह में जीरा ही था। सो, मधु दीदी ने ई-रिक्शा चलाने का मन बनाया और ई-रिक्शा ऐसा चलाया कि जीवन की गाड़ी पटरी पर चल पड़ी।


दो विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाली मधु दीदी की ई-रिक्शा चलाने की कहानी बड़ी ही रोचक भी है और प्रेरणादायी भी।
इसमें नारी सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी है और पहल भी। पेश है सिटी लाइव टुडे की यह खास रिपोर्ट। मधु दीदी मूलरूप से रूद्रप्रयाग जिले की रहनी वाली हैं। पिछले लंबे समय से मधु दीदी रायवाला में रहती हैं।

ad12


लक्ष्मण झूला से रायवाला तक दो हजार ई- रिक्शा हैं। इनमें मधु दीदी अकेली महिला हैं। मधु दीदी अर्थशास्त्र व हिंदी मेें पीजी हैं।
कोविड काल में पति की नौकरी चली गयी तो मधु दीदी ने रिक्शा चलाना शुरू कर दिया। हरिद्वार में एक महिला को ई-रिक्शा चलाते हुये देखा था। तीन साल हो गये ई-रिक्शा चलाते हुये। देखिये ये वीडियो।