सरकारी राशन के बंटवारे पर रहेगी ” पैनी नजर “| जानिये कैसे| जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जमयल चंद्रा, द्वारीखाल


सरकारी कुछ भी हो योजना हो या फिर राशन बंटवारे में धांधली के आरोप गाहे-बगाहे लगते ही लगते हैं। सरकारी है साहब सब चलता है। कई बार तो गोलमाल होने की भी खबरें आती रही हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। सरकारी राशन के बंटवारे पर अब पैनी निगाह रहेगी। जनपद पौड़ी के द्वारीखाल विकासखंड में विकासखण्ड स्तरीय खाद्य सतर्कता समिति का गठन किया गया। इसके अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख रहेंगे।

समिति में जिसमें पूर्ति निरीक्षण चौलूसैंण भुपेन्द्र सिंह बिष्ट सचिव एवं महेंद्र सिंह राणा को अध्यक्ष खाद्य सर्तकता समिति के पद पर नामित किए गए। खाद्य पूर्ति निरीक्षक द्वारा बताया गया कि विकासखण्ड के अन्तर्गत ए.पी.एल के 1296 कार्ड धारक यूनिट 4060 है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा,बी.पी.एल. के 2932 कार्ड यूनिट 9860, अन्त्योदय के 235 कार्ड यूनिट 598 वर्तमान समय में प्रचलित है। ए.पी.एल कार्डधारको को 7 किलो 500 ग्राम चावल,11.00 प्रति किलो की दर से,बी.पी.एल. कार्डधारको को 1 किलो 900 ग्राम गेहूॅ, 3 किलो 100 ग्राम चावल,कुल 5 किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से गेहूॅ 2 रू0 प्रति किलो की दर से चावल 3रू0 प्रति किलो की दर से तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को 13 किलो 300 ग्राम गेहॅू, 21 किलो 700 ग्राम चावल कुल 35 किलोग्राम राशन गेहूॅ 2रू0 प्रति किलोग्राम की दर से तथा चावल 3रू0 प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।

ए.पी.एल. कार्डधारको को छोड़कर बाकी सभी बी.पी.एल. अन्त्योदय कार्ड धारको को राशन फ्री में वितरण किया जा रहा है। विकासखण्ड में कुल 3963 कार्ड एवं 14518 यूनिट वर्तमान में प्रचलित है, ,खाद्य सर्तकता समिति में विकासखण्ड के तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य, तीन ग्राम प्रधान,पॉच राशन कार्ड धारक एवं तीन सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है। प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने समिति में नामित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि मुझे विश्वास है कि समिति कार्डधारको के हित में अच्छा कार्य करेगी, समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतो में छूटे हुए पात्र बी.पी.एल. एवं अन्त्योदय परिवारों का सर्वे कर राशन कार्ड जारी करने हेतु सूची तीन दिन के अन्दर खण्ड विकास अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट,सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयदीप रावत, समिति के नामित सदस्य ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,ग्रेन डीलर, एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यवाही का संचालन खाद्य निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह ने किया।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *