Holi है….होली के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को खाकी ने कसी कमर| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


रंगों के पर्व होली को तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस प्रशासन ने भी होली को शांतिपूर्व तरीके से संपन्न कराने के लिये कमर कस ली है। इस बाबत लालढांग पुलिस चौकी परिसर मेें क्षेत्रीय जनता के साथ पुलिस ने बैठक की।


बैठक में सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने सभी क्षेत्रवासियो से होली पर्व को शांति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। सीओ ने बताया कि लालढांग क्षेत्र में होली का पर्व आगामी शबेरात का त्यौहार है। दोनों धर्मों का त्यौहार है। इसके मद्देनजर आयोजित बैठक में जनसंवाद हुआ की क्या समस्याएं रही। पिछले सालो में क्या पुलिस प्रशासन से अपेक्षाएं रहती हैं। इस बारे में चर्चा की गई।इस पर आपसी सहमति बनी की आपसी समन्वय से हसी खुशी ये त्योहार मनाया जायेगा।

ad12

व्यापार मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश बहुगुणा ने बाजार से निकल रहे ओवरलोड खनिज वाहनों के चलने से बाजार में उड़ रही धूल को लेकर बाजार पानी के छिड़काव कराए जाने की मांग उठाई। बैठक में श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल,चौकी इंचार्ज विनय मोहन द्विवेदी, ग्राम प्रधान दिनेश कर्नवाल,रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, शलेंद्र पाठक, हकीमुल्ला उस्मानी,जयप्रकाश बहुगुणा,सुरेंद्र रावत,हेमा नेगी, नंद किशोर सैनी, अहसान उस्मानी,मनोज कुमार,कासिम उस्मानी, सूर्य प्रताप सिंह रावत,चंचल सिंह,अनीस अहमद, मो आलिम मकरानी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह,श्याम प्रसाद शर्मा ,टीकाराम सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *