Astrology….एक Click में जानिये आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर संबंधी योजनायें प्रगति में रहेंगी। प्रस्तावित कर्यों में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। जमीन आदि की ख़रीद-बिक्री में सावधानी की ज़रूरत रह सकती है।   

 

   वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। अपने जरूरी कार्य किसी के भरोसे में न छोड़े।    

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। लाभ  के साधनों में वृद्धि संभव है। ज़रूरी व प्रस्तावित कार्यो में प्रगति होगी। किसी कार्य विशेष की सिद्धि से प्रसन्नता मिलेगी।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। पिछले दिनों की तुलना में आत्मविश्वास व निर्णय शक्ति में कमी रह सकती है।अनावश्यक धन अपव्यय भी संभव है। अतः धन प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए।यद्यपि ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं। बहुत आवश्यक ना हो तो भ्रमण से भी परहेज़ करना चाहिए।।       

  सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पूर्व दिनों की अपेक्षानुसार कामकाज़ में सुधार संभव है। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे।  मित्र पक्ष व निजि परिजनों के सहयोग से आपके कार्य सिद्ध हो सकते हैं। धन व संशाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्यों बनने शुरू होंगे। 


  कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।   करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार से जुड़ने की उम्मीद बन सकती है। नौकरी में उन्नति अथवा प्रमोशन भी संभव है।                

  तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। रुके हुए कार्य सुधरने शुरू हो सकते हैं। शिक्षा व विदेश संबंधी योजनाओं में से  प्रगति होगी। विदेश व उच्च शिक्षा संबंधी योजनायें प्रगति में रहेंगी।

 वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें अपेक्षित प्रगति होगी। लेक़िन जोख़िम वाले कार्यों से आज आपको दूरी रखनी चाहिए। दूसरों के प्रभाव में भी आप आ सकते हैं।  

   धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है। रिश्तों में सामंजस्य स्थापित हयोग। घर में धार्मिक व मांगलिक उत्सव संभव है      

      मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति और प्रगति की संभावना बन रही है।यदि आप किसी विशेष कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणम प्राप्त होंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए  कार्य बनने शुरू होंगे।


कुम्भ राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको आशानुकूल प्रगति मिल सकती है। लेक़िन मानसिक अस्थिरता व निर्णय लेने में द्वंद की स्थिति रह सकती है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें हल होंगी। लेक़िन आज आपको समय प्रबंधन पर ध्यान देने की विशेष आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *