बमोली व उतिंडा @ हे भ्राता भरत से खता क्या हुयी| राम-मिलाप और छलक उठे आंसू| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


गढ़वाल में चल रही श्रीराम लीला मंचनों में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम चंद्र भगवान की जय-जयकार हो रही है। विभिन्न जगहों पर चल रहे मंचनों में रामभक्तों की खासी भीड़ जुट रही है। जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लाक के बमोली व उतिंडा गांवों में राम-भरत मिलाप देखकर रामभक्तों के मुंह से आह निकल गयी। भातृत्व प्रेम का ऐसा मिलन देखकर रामभक्तों की आंखों से आंसू छलक उठे। भरत कहते हैं कि हे भ्राता भरत से खता क्या हुयी।

राम -मुकेश
लक्ष्मण -कपिल देव
सीता -संतोष कुमार
खर -बलजीत सिंह राव
धुषण -सरदार
ककई -धर्मपाल
कौशल्या – हर्षमोहन
सुमित्रा -गब्बर सिंह
सूर्पणखां -संदीप सिंह रावत


बमोली गांव में चल रही श्रीराम लीला के मंचन में प्रवासियों की अच्छी-खासी दस्तक हो रखी है। रात में मंचन के गवाह बन रहे हैं और दिन में प्रवासियों व रैबारियों का मिलन भी हो रहा है। पुरानी यादों को तो ताजा भी किया जा रहा है। बीती रात्रि के मंचन में श्रीराम-भरत मिलाप का बेहद मार्मिक मंचन हुआ। बमोली में श्री राम का अभिनय मुकेश कर रहे हैं। जबकि लक्ष्मण का कपिल देव, सीता का संतोष कुमार व जनक का अभिनय रूद्री सिंह रावत कर रहे हैं। भरत का अभिनय सुधाकर कर रहे हैं। इसी प्रकार से रावण का अभिनय भूपेंद्र सिंह सेरीवाल कर रहे हैं। वाणासुर का बलजीत सिंह रावत, विश्वामित्र का धर्मपाल, सुनैना का हर्षमोहन, परशुराम का अभिनय प्रकाश चंद्र कर रहे हैं।

ad12

उधर, द्वारीखाल ब्लाक के ही उतिंडा गांव में भी श्रीराम लीला मंचन चल रहा है। यहां भी दिव्य व भव्य श्रीराम लीला मंचन हो रहा है। उतिंडा में भी श्रीराम-भरत मिलाप का भव्य व दिव्य मंचन हुआ। यहां भी श्रीराम-भरत का मिलाप देखकर रामभक्तों की आंख भर आयी।
उतिंडा में चल रही श्रीराम लीला मंचन में प्रभु श्रीराम की भूमिका नीरज बलूनी, लक्ष्मण की संदीप रावत, परशुराम की भूमिका चकधर बलूनी निभा रहे हैं। इसी प्रकार से जनक का अभिनय रोशन बलूनी व सीता का अभिनय पुराण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *