monday @ एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको कामकाज में नये प्रयोग या फ़ेरबदल से परहेज़ करना चाहिए।हालाँकि  प्रस्तावित कार्य  प्रगति में रहेंगे। रोज़गार संबंधी  प्रयासों में सफलता मिलने की संभावनाएं बनेंगी। अर्थपरक लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। भूमि -वाहन की ख़रीद-बिक्री संबंधी  निर्णय सोच-विचार के बाद ही लें। अधिकारी वर्ग व सहकर्मियों के साथ से तालमेल बनाकर चलना चाहिए।

      वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  यथावत चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर आज व्यस्तता व भागदौड़ तो रह सकती है, लेक़िन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगी। शिक्षा संबंधी व स्वरोजगार की स्थापना हेतु किये जाने वाले प्रयास सफल होते हुए दिखाई देंगे। जमीन -वाहन की खरीद विक्री का योग आज भी बन रहा है। गत दिनों की भांति आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक मतभेद दूर होने शुरू होंगे।  करियर से जुड़े लोगों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

      

 

       मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ   रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।  आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य अपेक्षित  प्रगति में रहेंगे,लेक़िन भागदौड़ अधिक रह सकती है। यद्यपि बौद्धिक तौर पर काफ़ी सकारात्मक रहने वाले हैं। फिर भी कामकाज को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। पैसों के लेनदेन में भी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। 

      कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में गत दिनों की अपेक्षा आज सुधार की संभावना बन रही है। स्वरोज़गार की स्थापना की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। हालाँकि  आत्मविश्वास में थोड़ा कमी रह सकती है। पारिवारिक माहौल ख़ुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में होने वाले मतभेद दूर होंगे।  विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होंगी।   

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक  अवसर हासिल होंगे। यदि आप करियर से जुड़ी अथवा अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का काफ़ी हद तक समाधान होना संभव है। धन व संशाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य  बनने शुरू होंगे। घर में ख़ुशनुमा माहौल रहेगा। जमीन-वाहन ख़रीदने संबंधी योजनायें हल होती हुई दिखाई देगी। हालाँकि अनावश्यक व लम्बी यात्रा से आपको परहेज करना चाहिए।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।


   कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक  कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर में आपके परिश्रम व सकारात्मक प्रयासों से उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में प्रगति होगी। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे।हालाँकि धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।


      तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से ज़ुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपके रुके हुए  महत्वपूर्ण कार्य भागदौड़ करने पर हल होंगे।  स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में सफलता के संकेत मिलने शुरू हो सकते हैं। यद्यपि आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने होंगे।

   वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में आशानुकल प्रगति होगी। यदि आप स्वरोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे।आपका  आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति भी अच्छी रहेगी। मेहनत में भी आप कमी नही छोड़ेंगे।       

       धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी कार्यों में उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आपके रुके हुए व प्रस्तावित कार्यों में आज भी प्रगति की संभावना है। नवीन व्यवसाय की स्थापना व किसी शुभ कार्य की स्थापना का अच्छा योग बन रहा है। हालाँकि आज आपको पूर्व निर्धारित कार्यों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।  

     मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पिछले दिनों की अपेक्षा आज का दिन बेहतर रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति की संभावना बन सकती है। आपके सोचे हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। हालांकि पारिवारिक मतभेद भी उभर सकते हैं।

कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित व जरूरी कार्य तो हल होंगे लेक़िन भागदौड़ अधिक रह सकती है। वैसे आज आपको नियमित कार्यों में अधिक ध्यान देना चाहिए। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। लाभ साधनों में सुधार होगा। परिजनों व मित्र पक्ष से सहयोग मिलेगा। हालाँकि सन्तान से मतभेद हो सकते हैं। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास कायम होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *