pauri|यहां गुलदार ने 21 बकरी व 5 मुर्गों को मार डाला| जगमोहन डांगी की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल


जनपद पौड़ी के असवालस्यूं पट्टी से बुरी खबर है। यहां गुलदार ने 21 बकरी व 5 मुर्गों को मार डाला। जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर की रात जनपद गढ़वाल की पौड़ी तहसील के अस्वालस्यूं पट्टी के बड़कोट-मवाना गांव के पशुपालक राजेन्द्र सिंह के लिए काली रात साबित हुई। बकरी और मुर्गी पालन से अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले राजेन्द्र के बाड़े में गुलदार ने धावा बोलकर 21 वयस्क बकरियों के साथ 5 मुर्गों को मौत के घाट उतार दिया।

सभी बकरों की कुल कीमत लाखों में थी, बकरियों के मांस के मंदी के इस दौर में राजेंद्र कड़ी मेहनत कर इस उम्मीद में था कि आने वाले दिनों में बाज़ार में बकरे और मुर्गे की मांग के साथ कीमतें भी बढ़ेंगी, लेकिन रविवार की रात को गुलदार ने उसकी उम्मीदों को ही मौत के घाट उतार डाला।

पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र मवाना ने भी प्रशासन से मांग की है कि पशुंपालक को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाये। मवाना ने यह मांग क्षेत्रीय विधायक से भी की है। उधर, पीएलवी व सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने भी ऐसी ही मांग की है। डांगी का कहना है कि पशुपालक की आर्थिकी का साधन पशुपालन ही है। गुलदार के हमले के बाद पशुपालक टूट गया है। पशुपालक को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाये।

ad12


उत्तराखंड के पहाड़ में गुलदार के इस कहर की एक के बाद घटनायें चिंता का विषय बनी हुयी हैं। यहां निरंतर अंतराल के बाद गुलदार के हमले की घटनायें हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *