गाजीवाली| जानिये ” नेगी दा ” के लिये क्या है चुनावी ” संजीवनी “| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, चुनावी डेस्क


गाजी वाली ग्राम पंचायत के प्रधानी चुनाव में नेगी दा यानि देवेंद्र नेगी का प्रचार तंत्र प्रचंड हो गया है। लामबंद होता पहाड़ी समाज देवंेद्र नेगी के लिये संजीवनी का काम कर सकता है। सियासी हवा का रूख भांपने में नेगी कामयाब रहे और इसे अपने पक्ष में सफल रहे तो नेगी की राह आसान हो सकती है। प्रचार तंत्र की पैनी धार और खास रणनीति पर काम कर रहे देंवेंद्र नेगी सीधे जनता के दरबार में हैं। उन्होंने जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है।

ad12

गाजीवाली ग्राम पंचायत के प्रधानी पद का चुनाव दिलचस्प होेता जा रहा है। सभी प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे हैं। जातिगत समीकरणों के लिहाज से देखे तो यहां पर्वतीय वोटर अमह भूमिका निभा सकते हैं। पहाड़ समाज नेगी दा के पक्ष लामबंद होता तो दिख रहा है लेकिन पहाड़ी समाज ने एक और प्रत्याशी भी मैदान में है। ऐसे में पहाड़ी मतदाताओं को एकजुट करना भी नेगी के लिये चुनौती हो सकती है।
अनानास चुनाव निशान को लेकर मैदान में उतरे देवेंद्र नेगी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। नेगी दा विकास के एजेंडे के साथ जनता के बीच हैं। आने वाले दिनों में यहां सियासी समीकरण क्या गुल खिलायेंगे यह देखना भी दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *