good morning wednesday|एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति संतोषजनक ढ़ंग से चलते रहेंगे। कुछ उन्नति और प्रगतिकारक संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। प्रस्तावित कार्यों में प्रगति होगी। लेक़िन प्रोपर्टी की ख़रीद विक्री में निर्णय लेना हो तो,जल्दबाज़ी में निर्णय ना लें। हालांकि पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद दूर होंगे। यदि आप रिश्ते हेतु प्रयासरत हैं, तो आज अनकूल रिश्ता मिल सकत है

  वृष राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। ख़ासकर यदि आप रोज़गार की स्थापना हेतु किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो आज दोपहर के बाद आपका लक्ष्य  सफल होते हुए दिखाई देगा। किसी दूसरे शहर से भी आपके व्यावसायिक संबंध स्थापित हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति आज  अच्छी रहेगी। सहकर्मियों से भी आपको अच्छा सहयोग मिलेगा।   

             मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकज  यथावत चलते रहेंगे। दोपहर के बाद कामकाज में कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। ख़ासकर आज आपकी कल्पना शक्ति काफ़ी अच्छी रहेगी। फलस्वरूप आप सृजनात्मक व रचनात्मक कार्यों में उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि व स्वयं की प्रतिभा के कारण आज आपको ख्याति भी मिल सकती है। पैसों के लेनदेन में थोड़ा सावधानी की जरूरत रह सकती है।     

        कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे।लेक़िन आज आपको महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुवात दोपहर से पहले कर लेनी चाहिए। आपके लिए ये अच्छी बात है, कि आज आप  सकारात्मक सोच-विचार के साथ दिन की शुरुवात करने वाले हैं। जमीन-ज़ायदाद की ख़रीद-बिक्री हेतु भी आप कोई योजना बना सकते हैं।  

                

    सिंह राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। दोपहर के बाद आपके रुके हुए व प्रस्तावित  कार्य बनने शुरू होंगे। रोज़गार से जुड़ी हुई  योजनाओं  में आपको सफलता मिलेगी। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन की स्थिति भी रह सकती है। यदि आप लेखन,गायन,वादन आदि कला से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है।
                                                        

     कन्या राशि– आज का दिन आपके लिए  काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़ीं छोटी-बड़ी  अपेक्षाएं  पूरी होंगी। पैसों संबंधी योजनायें भी सफल होंगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों को लेकर आपको मान-सम्मान मिल सकता है। रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।  

     तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य निरन्तर प्रगति में रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता से आपको प्रसन्नता मिल सकती है। आज आप कामकाज संबंधी कोई अच्छी व कारगर रणनीति भी बना सकते हैं। इसी प्रकार पिछली गलतियों में भी आप सुधार कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन सभी मामलों में शुभ रहने वाला है।                                                                    

वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके  लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता से भी कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।प्रस्तावित कार्य भी अपेक्षानुसार  पूरे होंगे। रोज़गार के लिए भागदौड़ तो अधिक हो सकती है, लेक़िन परिणाम आपके अनुकूल होंगे। लेक़िन निकट संबंधी से धोखा भी मिल सकता है।कुछ पारिवारिक समस्याएं भी आज रह सकती हैं। दोपहर के बाद धन अपव्यय की भी संभावना बन रही है, अतः धन प्रबंधन पर अवश्य ध्यान दें।  

     

     धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में आज भी आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। कामकाज को लेकर व्यस्तता तो बढ़ सकती है। लेक़िन आपकी अपेक्षाएं भी अवश्य पूरी होंगी। करियर संबंधी किसी नई योजना को आज आप कार्यरूप दे सकते हैं। रुके हुए धन की वापसी के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।    

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर से कार्य हेतु आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यदि आप रोजगार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको उम्मीद के अनुसार प्रगति मिल सकती है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। पूर्व दिनों की अपेक्षा करियर में सुधार की स्थिति बनेंगी। दोपहर के बाद कामकाज से जुड़े कार्य आपके हल होंगे। शिक्षा व विदेश से जुड़ी योजनायें सफल होंगी। प्रतिष्ठित लोगो के माध्यम से आपके महत्ववपूर्ण कार्य हल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर व्यस्तता तो रह सकती है, लेकिन आर्थिक लाभ यथावत बने रहेंगे। हालांकि दोपहर के बाद धन अपव्यय की संभावना भी बन रही है। थोड़ा मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना होगा कि जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें व जोखिम वाले काम में हाथ न डालें। आज आप धार्मिक गतिविधियों में भी समय दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *