गंगा की निर्बाध गति से होगा हिमालय का संरक्षण | जानिये किस संत ने कही ये बात

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

अमेठी जल बिरादरी की ओर से आयोजित जल अध्ययन यात्रा दूसरे पड़ाव में मातृसदन हरिद्वार में ‘हिमालय बचेगा तभी देश बचेगा’ विषय पर जल विमर्श किया गया। जल विमर्श में अपना उद्वोधन देते हुए स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हिमालय तभी बचेगा जब यहां की गंगा आदि नदियां अबिरल बहती रहेंगी।जंगल बचे रहेंगे। पहाड़ सुरक्षित रहेंगे साथ ही तीर्थ स्थल पौराणिक स्वरूप में बचे रहेंगे। इससे पहाड़ों का नीचे का पलायन रुकेगा। हिमालय बचेगा तभी देश बचेगा।

ad12

विषय का प्रवर्तन करते हुए जल अध्ययन यात्रा के संयोजक पर्यावरणविद् डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा नगाधिराज हिमालय भारत का सिरमौर है। देवभूमि हिमालय जैसी श्रृंखला दुनिया में कोई दूसरी नही है।आज विकास के नाम पर खोखला करने का कार्य सरकारें कर रही। हिमालय को बचाने कार्य जनमानस का है। इस जल विमर्श में साध्वी पद्मावती, डॉ अरुण कुमार मिश्र, राजेन्द्र पाण्डेय, मनोज झा, शांति मिश्रा गुंजन ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर ब्रह्मचारी सुवोधानन्द ब्रह्मचारी दयानन्द, ब्रह्मचारी सुधानंद, वरिष्ठ पत्रकार विकास झा , रीता पाण्डेय, विश्वंभर अवस्थी, सरवानी झा आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *