good morning| आज शुक्रवार है जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में आज भी आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। नौकरी व्यापार में अपेक्षित धन लाभ की प्राप्त होगी। जमीन-ज़ायदाद संबंधी मामले सुलझने शुरू होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ की स्थिति भी बन सकती है।हालांकि थोड़ा बहुत मानसिक अस्थिरता व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।

                                                                         

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में अच्छी खासी प्रगति होगी। आज आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि दैनिक रूटीन वाले कार्यों के अलावा केवल उसी काम में आगे बढ़े जो पूर्व नियोजित हो। अन्यथा परिश्रम व्यर्थ जा सकता है। आपके आत्मविश्वास में आज भी कमी रह सकती है। घर से दूर अथवा भ्रमण पर जाने का भी योग बन रहा है। यदि आप कमिशन एजेंट के रूप में काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपके लक्ष्य काफ़ी हद तक पूरे हो सकते हैं।


    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन मन की अस्थितरता व क्रोध की अधिकता रह सकती है। धन प्रबंधन पर आज भी ध्यान देने की आवश्यकता है। हालाँकि धन लाभ की भी संभावना बन रही है। दिन की अनुकूलता के लिए शनि चालीसा का पाठ करें।

     कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुडी आपकी  सभी अपेक्षाएं पूरी होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। जो लोग रोजगार से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप किसी ऐसी एजेंसी,संस्था अथवा व्यक्ति विशेष से जिनसे आपके संबंध या तो टूट गये थे, या किसी कारणवश संवाद स्थापित नही हो पा रहा था। आज आप उनसे पुनः संबंध स्थापित करने में सफल हो सकते हैं। 

      सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान आज संभव है।किसी कारणवश आपकी प्रोन्नति अथवा स्थानांतरण में बिलम्ब की स्थिति बनी हुई है,तो उसका आज निराकरण संभव है। आप किसी कार्य को लेकर संघर्षरत हैं, तो उसमें में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

    कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत  चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य भी सफलता की ओर बढ़ते रहेंगे। लेक़िन जिन योजनाओं में पैसों का जोखिम/रिस्क अधिक रहता हैं उनमें निवेश ना करें। हालाँकि पैसों संबंधी रुके व उलझे हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। इसके अलावा बच्चों की उच्च शिक्षा संबंधी आदि किसी मामले में भी जल्दबाज़ी में कोई निर्णय ना लें,बहुत आवश्यक स्थिति में किसी विशेषज्ञ से अवश्य सलाह लें। 

  तुला राशि-आपके लिए आज का दिन  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर भी मिल सकते हैं। आज आप कार्यस्थल में कुछ बड़ा निर्माण करने की दिशा में निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक संबंधी मामलों में आज भी सुधार की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को  आज भी कार्यस्थल में सहकर्मियों से साथ अच्छा संवाद व तालमेल रखना चाहिए

     वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्ववत  चलते रहेंगे। यदि आप किसी रोज़गार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं, तो आपको कुछ अच्छे संकेत दिखने शुरू होंगे। आज आप सकारात्मक ऊर्जा व आत्मविश्वास के साथ दिन की शुरुवात करेंगे। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य करने वाले,कमीशन एजेंट व ऑनलाइन से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्ति हैं,तो आज आपके कार्यों में बहुत अच्छी प्रगति होने वाली है।     

                              

      धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। धन संबंधी मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। आज आपके कार्यों की प्रसंशा सम्भव है। मान, सम्मान मिलने की भी संभावना है। यदि आप किसी रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। 

               

     मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको आशानुकल परिणाम मिलेंगे। स्वेच्छिक स्थानांतरण की भी संभावना बन रही  है। किसी कारणवश रुकी हुई पदोन्नतिका रास्ता खुल सकता है। नौकरी/रोजगार के लिए संघर्षरत लोगों को आज शुभ समाचार मिलने की संभावना है।आपको उच्च प्रतिष्ठ व अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है। माता की तरफ से भी प्रसन्नता मिल सकती है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े आपके  कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ी बहुत उतार; चढ़ाव की स्थिति रह सकती है, लेकिन आर्थिक लाभ व प्रगति दुष्प्रभाववित नही होगी। पैसों संबंधी उलझे व रुके हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है। लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखें व जल्दबाज़ी में को भी निर्णय ना लें। रोज़गार के सिलसिले में घर अथवा परिवार से दूर जाने की भी संभावना बन रही है।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे।धन/पैसों संबंधी मामलों में अपेक्षित प्रगति होगी। लाभ के साधनों में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग व  सहकर्मियों से आज भी सहयोग मिलेगा। बडे भाई बहिन की तरफ से ख़ुशी मिलने की संभावना भी बन रही है।  कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *