जय भोलेनाथ| जानियेगा बृहस्पतिवार का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम सुधरने शुरू होंगे। नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आज आप घर के पुनर्निर्माण के बारे में विचार भी विचार बना सकते हैं। आज आप आपको मनोनुकूल स्थानांतरण भी मिल सकता है।    

         

   वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है, आपके बनते हुए कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आपके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई काम करते हैं,तो आज पार्ट्नर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा न होने दें।।                                                                  

  मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज आपको  दैनिक कार्यों के निर्वाह में भी बहुत सावधान रहना होगा। नये और जोख़िम वाले कार्य बिल्कुल भी हाथ में ना लें। मानसिक अस्थिरता के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं।दिन को अनुकूल बनाने के लिए। 11 सफेद फूल और51 बेलपत्रों पर ॐ नमः शिवाय लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें

       कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है,करियर में भी आपको उन्नति मिल सकती है।आपके घर कोई मांगलिक उत्सव भी संभव है। आपको जीवनसाथी की तरफ से ख़ुशी या उपहार मिल सकता है कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।                    

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। खासकर यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के लिए प्रयास रत हैं,तो आज आपको सफलता मिल सकती है।आपका कहीं पैसा रुका है, तो आज वापस आ सकता है।आज आपके शत्रु भी परास्त होंगे। परिवार में भी ख़ुशनुमा माहौल बना रहेगा।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आप कामकाज को लेकर लापरवाह रह सकते हैं।आज आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। भावनात्मक रूप से भी आप बहुत  ज़्यादा संवेदनशील रह सकते हैं। आर्थिक नुक़सान की संभावना भी बन रही है।                                    

   तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपकी दिनचार्य अस्तव्यस्त रह सकती है। आपके घर में भी विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको अधीनस्थ कर्मचारियों की तरफ परेशानी हो सकती है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को भी आज कार्यस्थल में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए गरीब कन्याओं को वस्त्र दान करें।


वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको प्रगति और उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। आपके प्रस्तावित कार्य भी सिद्ध होंगे। आज आप मित्रों के सहयोग से व्यवसाय संबंधी कोई रणनीति बना सकते हैं, जिसके दूरगामी अच्छे परिणाम होंगे। आप अर्थपरक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।                                                           

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है।आपके द्वारा किए गये प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं। मन की अस्थिरता के कारण भी आप असहज महसूस कर सकते हैं। आज आपको वाणी पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है,आप स्वयं की भूल या जल्दबाजी में लिए जाने वाले निर्णय से बचत पूँजी को दांव पर लगा सकते हैं। दिन अनुकूल बनाने के लिए मोती का दान करें।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। आज आपको धन लाभ होने की बहुत अच्छी संभावना बन रही है।नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको वाद-विवाद से बचना होगा।क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। शत्रुओं से हानि होने की भी संभावना बन रही है। तथा लंबी और जोखिम वाली यात्रा से भी परहेज करना होगा। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो सर्जरी आदि का विचार आज त्याग दें। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ नमः शिवाय मंत्र का तीन माला जप करें।

ad12


  मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप जिस किसी भी काम से जुड़े हैं, उसमें आज आपके लिए कुछ न कुछ अच्छा होने वाला है। आज आपको किसी सत्तासीन व्यक्ति या बड़े अधिकारी  का सहयोग भी मिल सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं,तो किसी समर्थवान व्यक्ति का सहयोग लें आपका काम आसान हो सकता है। बड़े भाई के सहयोग से भी आपका कोई मसला हल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *