जय बजरंग बली| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी दूरस्थ पर्यटन स्थल में जाने का मन बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के संदर्भ में दूसरे शहर में जा सकते हैं। आज आप स्थाई सम्पत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। यदि आप पहले से अस्वस्थ चल रहे हैं तो आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।                                                                       

   वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आज आपके मन मस्तिष्क में आर्थिक लाभ के साधनों को विस्तार देने के बारे में सार्थक विचार उत्पन्न होंगे। और काफी हद तक आप इन विचारों को कार्य रूप भी दे सकते हैं।किसी कार्य विशेष में परिजनों और परिचितों से भी आपको सहयोग मिल सकता है।                                                                 

      मिथुन राशि-आज आप के रुके हुए कार्य सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। यदि आप स्थाई नौकरी के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। व्यपारी वर्ग के लिए भी आज का दिन शुभ है। आज आपको पिता की ओर से कोई विशेष सहयोग मिल सकता है।

        कर्क राशि-आज आपका मन धार्मिक गतिविधियों में अधिक रह सकता है। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति का आपको कुशल मार्गदर्शन मिल सकता है। आपके प्रास्तावित कार्य भी आज सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज दिन उपलब्धि कारक रहने वाला है।                                                                     

   सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण आपका किसी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। मन मस्तिष्क में नकारात्मक विचारों के चलते भी आप उलझन में रह सकते हैं। गलत संगति से भी आज आपको दूर रहना होगा।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए ज्यादातर मामलों में अच्छा रहने वाला है।आज आपको जीवनसाथी की तरफ से ख़ुशी मिलने वाली है। स्वयं भी आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपके लिए आपकी तुलना में अधिक  हैसियत वाले घर से रिश्ता आ सकता है।                                                                     

     तुला राशि-आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। खासकर यदि आपकी पदोन्नति लंबित है तो, आज आपकी पदोन्नति का रास्ता खुल सकता है। साथ ही आपके प्रास्तावित कार्य भी सफलता की तरफ बढ़ने शुरू होंगे।                                       

वृश्चिक राशि-आज आप बौद्धिक स्तर पर काफी सक्रिय और सकारात्मक बने रहेंगे। यदि आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आप कोई विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शुभ है। 

      

        धनु राशि-आज का दिन आपके लिए वैसे तो शुभ है लेकिन, आपको दिन की कार्ययोजना सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा आप कार्य की दिशा से भटक भी सकते हैं। पारिवारिक विवाद की भी संभावना बन रही है। लेकिन यदि आप शोधार्थी हैं,तो आज आप कुछ बेहतर कर सकते हैं।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान बने रहेंगे। आपके प्रास्तावित सभी कार्य पूर्ण होंगे या सफल होते हुए दिखाई देंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपको कुछ अच्छे उन्नतीकारक अवसर भी प्राप्त होंगे।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपकी या तो पदोन्नति होगी या कोई उन्नति कारक अच्छा अवसर मिलेगा। आप यदि किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का समाधान भी होने वाला है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में अच्छे उन्नतिकारक मौके मिलेंगे। यदि आप नौकरी के लिए आज साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा देते हैं, तो परिणाम आपके अनुकूल होंगे। सन्तान पक्ष से भी आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज आपको कोई बौद्धिक कार्य करना चाहिए,अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *