पौड़ी| एक, दो, तीन ” सुराल गांव ” चौथा भी है क्या| जगमोहन डांगी| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी जयमल चंद्रा, पौड़ी


एक, दो, तीन सुराल गांव और चौथा भी है क्या। अब आप सोच रहे होंगे ये क्या मामला है। चलिये पहले concept ही clear कर देते हैं। जिक्र उत्तराखंड के पौड़ी जनपद का हो रहा है। इस जिले में तीन सुराल गांवों की जानकारी मिली है। हो सकता है चौथा व और भी होंगे सुराल गांव। अगर आपकी जानकारी में है तो 7409640133 पर कॉल कर जानकारी साझा करें।


पौड़ी से सिटी लाइव टुडे मीडिया हाउस के संवाददाता जगमोहन डांगी ने उपयोगी जानकारी दी
। उन्होंने बताया कि कल्जीखाल ब्लाक की मनियारस्यूं पट्टी के अंतर्गत गडकोट ग्राम पंचायत है। इस ग्राम पंचायत में गडकोट, पाली, पैज्यूल व सुराल गांव शामिल हैं। गडकोट ग्राम पंचायत में शामिल सभी गांव पलायन की मार झेल रहे हैं।


कल्जीखाल ब्लाक की असवालस्यूं पट्टी में सुराल गांव ग्राम पंचायत है। इस ग्राम पंचायत में सुराल गांव, जैथोल गांव, पिपला, खीला आदि गांव शामिल है। ये गांव भी पलायन की मार झेल रहे हैं।

ad12


द्वारीखाल ब्लाक से सिटी लाइव टुडे के संवाददाता जयमल चंद्रा ने भी जानकारी साझाा की है।
उन्होंने बताया कि जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लाक में भी सुराल गांव है। महर ग्राम पंचायत में सुराल गांव शामिल है। यह ग्राम पंचायत भी पलायन की मार से नहीं बच पायी है। इस सुराल गांव में अब दर्जन भर परिवार ही रहे गये हैं। क्षेत्र के जागरूक नागरिक मंगल सिंह व जमुना सिंह रावत ने बताया कि जंगली जानवरों का आंतक भी बना हुआ है। सुख-सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण पलायन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *