जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में संतुष्टि प्राप्त होगी। आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। आपB घर/आवास में कुछ परिवर्तन करने का मन भी बना सकते हैं। लेकिन आज आपको योजनाबद्ध तरीके से ही चलना होगा। अन्यथा आपकी दिनचर्या अस्तव्यस्त भी हो सकती है।। 

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपका मन काम-काज में अच्छी तरह से लगा रहेगा। आपके प्रास्तावित कार्य भी अपेक्षानुसार पूरे होंगे। यदि आप तकनीकि क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। इसी प्रकार यदि आप बच्चों से संबंधित वस्तुओं के व्यपार से जुड़े हैं, तो भी आपको व्यापारिक लाभ मिलेगा।

pandit


     मिथुन राशि-आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको अपने नियमित कार्यों में ही केंद्रित रहना होगा। कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें पैसों का जोखिम उठना पड़े। मानसिक तनाव रहने की भी संभावना है, अतः धैर्य और संयम के साथ दिन व्यतीत करने का प्रयास करें।


कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको संतुष्टि मिलेगी और उन्नति कारक अवसर भी प्राप्त होंगे। उपहार और मान सम्मान भी आज आपको मिल सकता है।।          

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मानसिक स्तर पर उलझन वाला रह सकता है। अतः आपको मानसिक स्तर मजबूत बनाये रखना होगा। दैनिक दिनचर्या में भी आंशिक तौर पर उलझनें रह सकती हैं, लेकिन काम दुष्प्रभाववित नही होंगे। अपव्यय की संभावना भी बनती है।अतः धन प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्कता होगी।


कन्या राशि-आपके लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका धन संबंधी कोई भी मामला रुका हुआ है,तो आज उसमें सुधार की काफी संभवना  है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको उच्चस्थ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। बड़े भाई बहिन से सहयोग या प्रसन्नता मिल सकती है।


तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आप जिस काम को मुकाम तक पंहुचाना चाहते है,उसमें काफी सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व्यवसाय से संबंधित कामों में भी सुधार की अच्छी संभावनाएं बन रही है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं।                                                                    

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपकी रुचि धार्मिक गतिविधियों में अधिक बनी रह सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मन बना सकते हैं। यदि आप क़ानून से संबंधित किसी कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उप्लब्धि हासिल हो सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज आप किसी नये पाठ्यक्रम की शुरुआत कर सकते हैं।

       धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में अचानक उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों की प्रधानता रह सकती है।अतः आज आपको मानसिक रूप से मजबूत होने की ख़ास जरूरत होगी।..


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला  है। आपके प्रास्तावित कार्यो में तेजी से सुधार होगा। आपको जीवन साथी की ओर से ख़ुशी प्राप्त होगी। आप जिस कार्य से जुड़े हैं, उसमें आपको संतुष्टि और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मन में प्रसन्नता और रुचि रोमांस की ओर रह सकती है।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।आपका कोई प्रिय कार्य पूर्ण हो सकता है। आप पिछली किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का निराकरण हो सकता है।कार्य क्षेत्र में आपको कोई उन्नतिकारक मौके मिल सकते हैं।

ad12

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी रुचि धर्म की ओर अधिक रह सकती है। यदि आप लेखन,वाचन,उद्धबोधन आदि कार्य से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए ख़ुसी लेकर आ रहा है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आज आपका मानसिक और बौद्धिक स्तर काफी अच्छा रहेगा। आज आपको रचनात्मक कार्यों में ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *