यात्रा मार्गों पर रात में नहीं चलेंगे वाहन| पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
अब चारधाम यात्रा मार्गों पर रात में वाहन नहीं चलेंगे। पिछल दिनों सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। अब
शासन द्वारा चारधाम यात्रा में पर्वतीय मार्गों पर रात्रि में 10.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित रखने का निर्णय लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह जानकारी देते हुए परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चैहान ने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा हेतु यात्रा चैकपोस्टों का सुचारू रूप से संचालन प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में यात्रियों की आने की संभावना है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा चारधाम यात्रा में पर्वतीय मार्गों पर रात्रि में 10.00 बजे से 4.00 बजे तक वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित रखने का निर्णय लिया गया है।