वाह.. देवांश| गुदड़ी के लाल का कमाल| बुलंद हौंसलों से दी गरीबी को मात| कमल उनियाल की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, द्वारीखाल


अगर जिंदगी मे बहुत बड़ा सपना देखा हो और वर्तमान स्थिति सपने पर भारी हो। लेकिन कुछ गुदडी के लाल ऐसे होते है, वर्तमान गरीबी की स्थिति उनके हौसलों की उडान के आगे फीकी पड जाती हैं। बात हो रही मेधावी छात्र देवांश की।


द्वारीखाल विकास खंड के निकटवर्ती ग्राम सभा ग्वीन बडा के छात्र देवांश ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश प्ररीक्षा में जनपद मे तीसरा स्थान प्राप्त किया है। देवांश के पिताजी दीपक डोबरियाल मेहनत मजदूरी करते है पर हमेशा मजदूरी न मिलने कारण आर्थिकी का संकट बना रहता है, माता निशा देवी गृहणी है पर इसका असर इस मेधावी छात्र पर नहीं पडा। वह अपने लक्ष्य में आगे बढ़ रहा है। देवांश सेना में जाकर देश सेवा करना चाहता है।

ad12


देवांश राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वीन बडा का छात्र है बेटे की सफलता पर देवांश के पिताजी ने प्रधानाध्यापिका कल्पना नेगी का आभार जताया। कहा कि उनके मार्गदर्शन मे प्रेरणा मिली और कहा प्रधान अध्यापिका ने छात्रों के अनुरूप वातावरण बनाकर शिक्षा की अलख जगा रही हैं। देवांश की सफलता पर समाज सेवी कमल उनियाल, मनोज नेगी, सुरेंद्र लाल, व संमस्त क्षेत्र वासियो ने खुशी जताते हुए, इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।तथा छात्र के माता पिता को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *