ganga| गंगा की गोद में ” प्रकट ” हुयी पहाड़ की संस्कृति| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


रंगों का पर्व होली द्वार खड़ा है। तन और मन होली के रंग में रंगने आतुर हैं। जगह-जगह होलीे मिलन कार्यक्रमों की धूम मची हुयी है। इसी क्रम में हरिद्वार की पहाड़ी महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में पहाड़ की वैभवषाली संस्कृति साकार हुयी। सांस्कृति कार्यक्रमों ने ऐसा समां बांधा कि रोम-रोम रोमांचित हो उठा। सुरों की तान पर मनमोहक नृत्य ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस भव्य व दिव्य कार्यक्रम का षुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि होली के रंगों में अपनत्व व मिठास होती है। सारे गिले-षिकवे बुलाकर होली का पर्व मनाना चाहिये। समारोह की अध्यक्षता महाराज रघुवीर दास ने की संचालन हरीशभदूला जी और त्रिलोक सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्मानित गणों में स्वामी आनंद स्वरूप महाराज,स्वामी दिनेशानंद भारती महाराज,स्वामी महेश स्वरूप महाराज आदि थे।

ad12

मुख्य संरक्षक रघुवीर दास महाराज जी हरिनारायण जोशी, गोपाल कृष्ण बडोला,दिनेश चंद्र जोशी,दिनेश सकलानी, रमेश पंत, सुभाष पुरोहित, इंदर सिंह रावत, अशोक रावत, भगवती पंत, पार्षद निशा नोडियाल, पार्षद विवेक उनियाल, नंदन रावत, दीपक पांडेय, शैलेन्द्र लोखंडी, मनोज रावत, राकेश बहुखंडी, विजय गवारी, त्रिलोक चंद भट्ट, कमल मिश्रा, महेश भट्ट, संतोष चमोला, लक्ष्मी दत्त चिरकुटी, दिनेश लखेडा, महावीर चैहान, प्रकाश भारद्वाज, महेश भारद्वाज,राजेश पंत, अजय घनसेला, सोमप्रकाश शर्मा सरिता पुरोहित, गीता नेगी, पुष्पा,हरेंद्र बिष्ट,गणेश चंद ,जयकृत सिंह, अमन लखेडा, हिमांशु राणा, नवनीत पटवाल,निशांत, ताजबर सिंह,मदन मोहन, गंगा सिंह, प्रशांतरमेश चंद,दीप चंद जोशी चैहान,मीरा रतूड़ी, दीपाली लखेडा, गीता पंत, सांस्कृतिक कार्यक्रम में फूलों की होली में आशु लड्डू कृष्णा ग्रुप, राधिका, सिमरन, दिव्यांशी, वेदांश नेगी, आयुषी, ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और डांस से समा बांध दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *