जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज क्या कहते हैं आपके सितारे| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आप किसी सुखकारक वस्तु  जैसे-जमीन,वाहनआदि  को खरीद सकते हैं या खरीदने  का मन बना सकते हैं। आज आपके घर में कोई मांगलिक भी उत्सव भी संभव  है। आपका कोई पुराना संपत्ति यदि कोई है, तो आज सुलझाने का प्रयास करें, परिणाम अच्छे होंगे।           

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आज आप पूरी तत्परता और ऊर्जा के साथ काम साधने में लगे रहेंगे। जिसकेअच्छे परिणाम भी आपको अवश्य मिलेंगे। आप नौकरी व्यवसाय संबंधी किसी सार्थक भ्रमण पर भी जा सकते हैं।

   मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए लिए संघर्षकारक रह सकता है। ख़ासतौर पर धन संबंधी मामलों के कारण आप चिन्तित रह सकते हैं। आप किसी परिजन के कारण भी चिंता में रह सकते हैं। आप स्वयं भी नौकरी के संदर्भ में गृह नगर से दूर जा सकते हैं। अथवा स्थानपरिवर्तन ले सकते हैं


कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पिछली परेशानी से आप उबर रहे हैं। आज आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।    

                                                 

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन कुछ स्वास्थ्य कारणों से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। ख़ासतौर पर यदि आप नेत्र या शिरोरोग से पीड़ित हैं, तो आज आपको सावधानी बरतनी। क्रोध की अधिकता और धैर्य की कमी भी रह सकती है।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए आप किसी योजना पर ठोस और प्रभावी रणनीति बनाने में सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको अपेक्षित धन लाभ प्राप्त हो सकता है।


तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ख़ासकर आज आपका बौद्धिक चिंतन काफी अच्छा और तुलनात्मक बना रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आपको कुछ अच्छे उन्नतिकारक मौके हासिल होंगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको काफी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।                                                                  

   वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके कार्य तो पूर्ण होंगे लेकिन संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। दैनिक कार्यों में भी कुछ उलझन रह सकती है। अतः आपको काम के प्रति केन्द्रित रहना होगा। क्रोध और जल्दबाजी की प्रवृति को भी आज त्याग देना चाहिए।    

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपके प्रास्तावित कामों में बिलम्ब की स्थिति बन सकती है। आज आपको निवेश बिल्कुल भी नही करना चाहिए। आपके विचारों में भी बहुत जल्दी-जल्दी बदलाव आयेंगे। इसलिये कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो आज टाल दें।…


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपके बिगड़ते हुए काम सुधरने शुरू होंगे। यदि आप व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको अच्छी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आपको व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर भी मिल सकते हैं। आप घर या व्यवसाय स्थल के लिए कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य सफल हो सकता है। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर संघर्षरत या चिन्तित हैं तो आज आपकी चिंता ख़ुसी में बदल सकती है। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

ad12

मीन राशि-आज का दिन दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। यदि आप मनस्थिति को नियंत्रण में रखकर चलते हैं, तो आपके दैनिक कार्य भी यथावत चलते रहेंगे और प्रास्तावित कार्य भी पूर्ण होंगे।लेकिन यदि आप मन की गति के अनुसार चलते हैं,तो आप प्रेम प्रसंग में उलझकर समय और धन दोनों ख़राब कर सकते हैं। आप मानसिक उलझन के कारण भी परेशान रह सकते हैं। आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *