सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव| महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब| जगमोहन डांगी की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


महाशिव रात्रि द्वार खड़ी है। सो, इसकी तैयारियां भी जोरों से हो रही है। कोविड के चलते पिछले साल महाशिव रात्रि पर बड़े धार्मिक आयोजन नहीं हो पाये। लेकिन इस बार कोविड के धीमे पड़ने के चलते महाशिव रात्रि पर्व पर धार्मिक आयोजन होंगे। शिववालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक के अंतर्गत थानेश्वर महादेव मंदिर में इस बार महाशिव रात्रि पर्व पर बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। इसकी सभी तैयारियांे को अंतिम रूप भी दे दिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम होंगे।


पौड़ी जनपद के कल्जीखाल विकास खण्ड के प्राचीन सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव महाशिवरात्रि को लेकर मंन्दिर समिति के अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पहले मन्दिर प्रागण में स्वछता अभियान चलाया गया। महाशिवरात्रि को महिला मंगल दल थनुल की ओर से भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की व्यवस्था को लेकर विभिन प्रस्ताव पारित किए गये। महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की भारी संख्या में आने की उम्मीद है। बैठक में ग्राम प्रधान कैप्टन सेवानिवृत्त नरेन्द्र सिंह नेगी पूर्व बीडीसी सदस्य एवं मंन्दिर सरंक्षक सज्जजन सिंह नेगी महिला मंगल दल अध्यक्ष बसंती देवी उप प्रधान थनुल विजय लक्ष्मी देवी शीला देवी सरोजनी देवी अनिता देवी महेश्वरी देवी युवा मंगल दल अध्यक्ष देवेन्द्र दीपू राजपाल रावत,मन्दिर के महंत गंगा भारती महाराज मौजूद थे।

ad12

1 मार्च को महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के आस्था का केन्द्र प्राचीन सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव ग्राम थनुल विकास खण्ड कल्जीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल स्थित महाशिवरात्रि पावन पर्व की तैयारियों को लेकर महिला मंगल दल थनुल द्वारा आज रविबार को मंन्दिर प्रागण में स्वच्छता अभियान चलाया गया मंन्दिर में सफाई अभियान एवं शिवरात्रि को लेकर विचार विमर्श किया इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर थनुल की मात्रशक्ति महिला मंडली ने भण्डारे का आयोजन करने का मन बनाया हैं। मैं थनुल महिला मंगलदल का कोटि-कोटि आभार ब्यक्त करता हूँ। मात्रशक्ति का इस देवकार्य में सहयोग के लिए मंन्दिर समिति थानेश्वर महादेव महिला मंगल दल थनुल का सहयोग करेगी।
-अध्यक्ष -जगमोहन डांगी थानेश्वर महादेव मंन्दिर ग्राम थनुल पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *