जय श्रीकृष्णा| मतदान अवश्य करें| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कार्य साधने में सफल होंगे। यदि आप सामाजिक या राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको आपके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।                                                                      

   वृष राशि-आज आपके द्वारा किये गये परिश्रम व्यर्थ जा सकते हैं। हाँ यदि आप किसी कार्य की योजना पर विचार कर रहे  हैं, तो आज आप अच्छी कार्य नीति बना सकते हैं। आप किसी  यात्रा पर भी आज निकल सकते हैं।  छोटे भाई से मनमुटाव की भी संभावना बन सकती है

   मिथुन राशि-आज आप अपनी आय के साधनों को बढ़ाने के बारे में गम्भीरता से विचार कर सकते हैं, या आपको इस दिशा में किसी के द्वारा प्रभावी मार्गदर्शन मिल सकता है। यदि आप गायन,वाचन या प्रस्तुति करण आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष लाभ या उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं।                           

    कर्क राशि-आज आपकी मानसिक ऊर्जा काफी अच्छी रहेगी। फलस्वरूप आप अपने दैनिक कार्य बहुत अच्छे ढंग  से पूरे करंगे। यदि आप नौकरी आदि के लिए साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा  देते हैं, तो उसमें आपको निश्चित रूपेण सफलता मिलने वाली है। आप नौकरी करने वाले हैं, तो आपको भी आज पदोन्नति या उन्नतिकारक  अवसर मिलने वाले हैं।।  

  

    सिंह राशि-आज आपको अपने नियमित कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। ख़ासकर आर्थिक/धन के मामलों में सावधानी की जरूरत है। थोड़ी भी असावधनी या लापरवाही के कारण आपको धन की हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट भी आपको रह सकता है।


कन्या राशि-आज आपको वाद-विवाद से बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यापार आदि में  निवेश करना भी आज उचित न होगा। आज आपको यात्रा करने या वाहन का प्रयोग करने से बचना चाहिये।।            

    तुला राशि-यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपके लिए मातृ कुल से या तो रिश्ता आ सकता है, या इस तरह की संभावना से आप अवगत हो सकते हैं। आप किसी रोजगार या अर्थपरक व्यवस्था से भी जुड़ सकते हैं।।          

     वृश्चिक राशि-आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे,यदि आप किसी अदालती या पारिवारिक विवाद से गुजर रहे हैं, तो आज फैसला आपके पक्ष में आने वाला है। आपके द्वारा नौकरी व्यवसाय के लिए  किये जाने वाले प्रयास भी सफल होंगे।।   

          धनु राशि-आज आपको बौद्धिक कार्यों में असफलता मिल सकती है। यदि आप किसी पसंदीदा शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आज व्यवधान आ सकते हैं।यथा संभव साक्षात्कार आदि को टाल देना भी आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।


मकर राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा, आप घर में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन भी कर सकते हैं। आपके दाम्पत्य जीवन में यदि किसी प्रकार से मतभेद हैं, तो आज सुलझाने की कोशिश करें परिणाम बहुत अच्छे मिलेंगे।


 कुम्भ राशि-यदि आप दूरसंचार के माध्यम  किसी  प्रकार का व्यापार करते हैं,तो आज आपको किसी विशेषज्ञ से महत्वपूर्ण और कारगर मार्गदर्शन मिल सकता है। विद्याअध्यन के लिए आज आप दूसरे शहर में जा सकते हैं।आज आप प्रेम प्रसंग में भी उलझ सकते हैं।

ad12


  मीन राशि-यदि आप व्यख्याता,वक्ता या किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में प्रसिद्धि मिल सकती है। माता पिता या किसी पूर्वज के सतकृत्यों के कारण भी आज आपको सामजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। तथा आपका यदि कहीं पैसा रुका है, तो वह भी आज वापस आ सकता है।                                                 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *