नौसेना के जहाज में धमाका| तीन जवानों की मौत| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


बुरी खबर है। मुंबई नेवल डाकयार्ड में एक हादसे में तीन नौसैनिकों की मौत खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आइएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में एक धमाका हुआ है, जिसमें तीन नौसैनिकों को जान गंवानी पड़ी। ये जहाज तटीय इलाके में तैनात था। जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं।

ad12


घटना के बाद ही बचाव कार्य शुरू किया गया। जहाज के चालक दल के सदस्यों ने तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। हादसे में 11 नाविक घायल हुए हैं। उनका स्थानीय नौसैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *