GOOD MORNING| जानिये कैसे रहेगा आज आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज के दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको स्थाई संपत्ति और वाहन का सुख मिल सकता है। आप घर के नवीनीकरण के बारे में योजना बना सकते हैं। आप नौकरी व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे। आपको कुछ नया करने या सीखने का अवसर मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।           

  वृष राशि- आज आपकी सोच काफी सकारात्मक रह सकती है।अतः आज आपको भविष्य संबंधी किसी दूरगामी योजना पर  विचार करना चाहिए। आज आप नया व्यवसाय स्थापित करने में भी सफल हो सकते हैं।किसी छोटी और लाभदायक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। आज आपको नौकरी या व्यवसाय में कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है। छोटे भाई बहिन की तरफ से खुशी मिलने और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलने का भी योग बन रहा है।                

   मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए काम-काज के हिसाब से बहुत अच्छा है। आज आपको आपकी कार्यकुशलता के लिए सराहना मिल सकती है,आपके माता-पिता या किसी पूर्वज के द्वारा किये गये  उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के कारण भी आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आप चिन्तित रह सकते हैं।

                                                                    

कर्क राशि-आज आपके प्रास्तावित सभी कार्य पूर्ण होंगे।नौकरी व्यवसाय में उन्नती और तरक़्क़ी मिलने की संभावना बनेगी। आपको सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। जो लोग रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है।।  

    सिंह राशि-आज आपको नियमित काम में अधिक ध्यान देना होगा। अन्यथा आप संबंधित काम में कुछ गलती कर सकते हैं। स्वभाव में अधिक उग्रता और किसी विषय वस्तु संबंधी निर्णय  लेने में जल्दबाज़ी भी रह सकती है। यदि आप पहले से रक्तचाप आदि से पीड़ित हैं, तो आज रक्तचाप को नियंत्रण में रखने की खास जरूरत है। किसी स्वजन के कारण भी आप चिंता में रह सकते हैं।


कन्या राशि-आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। आज आप आय के नये साधन भी तैयार कर सकते हैं। यदि आप वेरोजगार हैं तो आज सकारात्मक पहल करें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।                                                                        

  तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। यदि आप राजकीय सेवा से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, किसी अधिकारी का आपके कार्य स्थल में औचक निरीक्षण हो सकता है। बाकी आपके दैनिक सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।..।                                                                  

   वृश्चिक राशि-आज भाग्य का साथ  होने के कारण आप सभी परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं। आप किसी नये कार्य को करना चाहते हैं, तो अवश्य शुरू करें,परिणाम आपके पक्ष में ही आयेंगे।।            

धनु राशि-आज आपको संयम से काम लेना होगा, अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। कोई मनगढ़ंत आरोप-प्रत्यारोप भी आपके ऊपर लगा सकता है।अतः आपका दिन आपको शान्ति और संयम के साथ बिताना होगा।

मकर राशि-आज आपके परिवार में खुसी का माहौल बना रहेगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य भी  पूरा हो सकता है। यदि आप व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको काफी सकारात्मक परिणाम दिखाई दे सकते हैं।जीवन साथी से कोई उपहार भी आपको मिल सकता है।


 कुम्भ राशि-यदि आप किसी  महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के लिए चिन्तित हैं,तो आज आपको उसमें काफी राहत मिलने वाली है। ख़ासकर रोज़गार संबंधी कार्य से आप जूझ रहे हैं, तो आज आपको सफलता दिखाई दे सकती है। इसी प्रकार यदि आप किसी रोग ,बीमारी से  पीड़ित हैं, तो आज आपको स्वास्थय लाभ का शुभ संकेत मिल सकता है।

ad12


  मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपके सभी काम यथावत और अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। लेकिन आपको ध्यान काम की ही तरफ केन्द्रित रखना होगा,अन्यथा आपका आकर्षण विपरीत लिंगी की ओर अधिक रह सकता है। आज आपका किसी के साथ प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। लेकिन ये प्रेम प्रसंग बेमेल होगा। और अधिक दिन नही चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *