उतिन्डा में रामलीला मंचन का बज रहा डंका,षष्टम दिवस रावण सीता हरण कर गया लंका”द्वारीखाल से जयमल चन्द्रा की रिपोर्ट

पहाड़ की वादियों में राम नाम की अलख जल रही है। जय श्री राम,जगत जननी माता सीता की जय,बजरंगबली हनुमान की जय। जयकारो से देवभूमि प्रतिध्वनित हो रही है।रामलीलाओं के मंचन चल रहे है। द्वारीखाल ब्लॉक पट्टी लंगूर बल्ला ग्राम उतिन्डा में गत रात सीता के हरण की लीला का मंचन हुआ।
शुरुवात हुई राम,सीता,लक्ष्मण का पंचवटी की ओर प्रस्थान करने से,फिर सूर्पणखा का आगमन,खर,दूषण,त्रिसिरा का मारा जाना, रावण-मारीच संबाद,पंचवटी में मिर्ग का आना,सीता को रावण द्वारा हर कर ले जाना का मंचन बखूबी किया गया। दर्शको का सैलाब उमड़ पड़ा था कल।दूर-दूर गांवो से दर्शकों की उपस्थित दर्ज की गई।
खचाखच भरे पंडाल में कलाकारों ने अपने संबादों व गायनशैली से सबका दिल जीत लिया।खर-ध्रुव सिंह, दूषण-संदीप सिंह,त्रिसिरा-राकेश, सूर्पणखा-राजेश बलूनी,जटायु-डॉ० मनीष जुगरान,रावण सुनील भदुला ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया व दर्शकों की वाहवाही लूटी।

संगीत की कमान हारमोनियम पर मनीष पंवार तथा ढोलक पर दीपक भारती ने संभाली। गढ़वाल की संस्कृति फेसबुक पेज पर देश-विदेश में सीधा परसारण हजारो दर्शकों तक पहुचा।
सौजन्य से-सुरेश चंद्र बलूनी।
