महेंद्र राणा के गांव से ” विश्व शांति व मानव कल्याण ” की कामना| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल


अपने पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लाक के चोपडा गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना के साथ संपन्न हो गयी। यह कथा खासी सुर्खियों में रही। वजह, इस कथा में नेतानगरी समेत अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों की उपस्थिति रही। नेतानगरी ने तमाम दिग्गजों ने इस कथा के दरबार में हाजिरी लगायी। द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा परिवार की ओर से इस कथा का आयोजन किया गया था।

समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य हासिल किया। कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगांई ने कहा कि चिन्तन को बढ़ाओ और चिंता को मिटाओ, चिन्ता संसार की होती है और चिन्तन परमात्मा का होता है, जब चार बातों को ध्यान में रखकर व्यक्ति चिन्तन को बढ़ायेगा तो ज्यादा से ज्यादा चिन्तन प्रभु का करेगा, धीरे-धीरे मन परमात्मा में लग जायेगा, मन की चंचलता समाप्त हो जायेगी, देहाभ्यास की निवृत्ति हो जायेगी।


उसके बाद श्री शुकदेवजी ने परमात्मा का चिंतन किया, उनका दिव्य स्तवन किया, राजा ने कहा, भवन! सारी सृष्टि को परमात्मा कैसे बनाते हैं?


आयोजकों के द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया वहीं भागवत शब्द की व्याख्या करते हुए आचार्य ममगांई ने कहा भागवत-रस-रसिको! यह श्रीमद्भागवत वेद रूप कल्पवृक्ष का परिपक्व (सुपक्व) फल है। श्रीशुक के मुख से संस्पृष्ट होने के कारण यह आनन्दपूर्ण अनन्त अमृत से भरपूर है। इस फल में छिलका गुठली आदि त्याज्य अंश तनिक भी नहीं है। यह रसस्वरूप परमात्मा का अभिव्यंज्यक, प्रकाशक होने के कारण साक्षात् रस ही है। मुक्त हो जाने पर भी पुनः-पुनः (बार-बार) इसका पान करते ही रहिये। यह भूलोक में ही सुलभ है। स्वर्गलोक, कैलासपुरी, वैकुण्ठ में भी सुदुर्लभ है। अतः भाग्यवान भक्तो! इस रस को पियो, पियो, पीते रहो, कभी मत छोड़ो, कभी मत छोड़ो।

ad12


आदि प्रसङ्गो पर लोग भाव विभोर हो गए आज कथा समापन पर यजमान मातवर सिंह राणा महेंद्र सिंह राणा ने कथा सुनने आए सभी प्रदेश और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सभी राजनैतिक दलों के लोग हमारे परिवार के प्रति प्रेम रखने वाले सभी का आभार व्यक्त किया और उन्हे व्यासपीठ से सभी अंगतूंगो को अंग वस्त्र ओढ़कर कर सम्मानित भी किया साथ ही इस सत दिवसीय ज्ञान यज्ञ सप्ताह में रात दिन सहयोग करने वाले सभी परिजनों, गांववासियों शुभचिंतकों का विशेष आभार व्यक्त किया इस अवसर पर प्रेम प्रकाश कुकरेती, आचार्य सुदर्शन जुयाल सौरव डोबरियाल,संजीव जुयाल, सुमन कोटनाला मंडी समिति अध्यक्ष,नैनीताल जिले से आए विधायक प्रमोद नैनवाल, विधायक महंत दलीप रावत,पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत,सुमंत तिवारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग,विनोद धनोसी,जखोली प्रमुख प्रदीप थपलियाल, जेष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह गहरवार, विपिन कोटनाला,डीसीडीएफ ओ के चेयरमैन रविन्द्र नेगी,पूर्व प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल आदि की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *