GOOD MORNING| आज बुधवार है और जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, आचार्य पंकज पैन्यूली

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभकारक रहेगा। आपके प्रास्तावित कार्य तो पूरे होंगे,लेकिन कुछ बाधाऐं भी आ सकती हैं। मन में कुछ निराशा भी रह सकती है।जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य में भी पड़ सकता है। अतः आज आपको मुख्य रूप से आशावान बने रहना होगा। आपके नियमित कार्य यथावत चलते रहेंगे।                                                                         

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में अच्छा ही रहेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको कार्य क्षेत्र नौकरी अथवा व्यवसाय में अपेक्षित लाभ होगा। यदि आप व्यवसाय को विस्तार देने के बारे में विचाराधीन हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।                                                                      

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपका असंभव कार्य भी आज सम्भव हो सकता है। आपके पिता के लिए भी आज का दिन उन्नति कारक सिद्ध हो सकता है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपकी पदोन्नति भी संभव है।
                                                                       

  कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है। आज आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसकी सफलता की लगभग पूरी संभावना बन रही है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।                                                                        

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी काम की पूर्णता के लिए संघर्षरत हैं, तो आज कुछ अच्छे संकेत दिखने शुरू हो सकते हैं। आज भी आपको जोखिम वाले कामों से बचना उचित ही होगा।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में जहाँ अच्छा धन लाभ होगा वहीं आर्थिक संबंधी रुकावटें भी आज  दूर होंगी। यदि आप न्याय व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको प्रसिद्धि और धन दोनों प्राप्त हो सकते हैं।यदि आप  रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको रोजगारपरक अच्छे अवसर मिल सकते हैं।…

   तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है।आपको नौकरी व्यवसाय में अपेक्षित लाभ तथा उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप रोजगार  पाने के लिए प्रयत्नशील हैं,तो आज आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नियमित कार्य सन्तोष पूर्वक चलते रहेंगे।                                                                 

   वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप नौकरी व्यपार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है।। 

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है आपको धैर्यपूर्वक नियमित कार्यों में ध्यान केन्द्रित करना होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं।

pandit

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी वस्तु विशेष या व्यक्ति विशेष से ख़ुशी मिल सकती है। दैनिक कार्य भी आपके संतोष पूर्ण चलते रहेंगे।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।आज आपको कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल हो सकती है। यदि आप किसी कार्य की सफलता को लेकर चिंतित हैं, तो आज आपकी चिंता प्रसन्नता में बदल सकती है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में शुभ रहने वाला है। आपको किसी कार्य विशेष की सिद्धि के कारण ख़ुशी मिल सकती है। आज आपके सम्मान या पद में वृद्धि हो सकती है। किसी उच्चस्थ  अधिकारी या सत्तासीन व्यक्ति का भी आपको सहयोग मिल सकता है। कुल मिलाकर आज आपको सकारात्मक होकर अपने प्रास्तावित कार्य या योजनाओं को साधने के लिए आगे बढ़ना होगा परिणाम आपके अनुकूल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *