सत्र 2021-22 प्रवेश प्रक्रिया |BSC 1ST YEAR की प्रथम प्रतीक्षा सूची जारी |10 सितम्बर को होंगे प्रवेश |विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

CITY LIVE TODAY. MEDIA HOUSE- VIKASH SHRIVASTAVA
एस.एम.जे.एन.पी.जी. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.एससी. प्रथम वर्ष, सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची महाविद्यालय द्वारा जारी कर दी गयी है जिसको महाविद्यालय की वेबसाईट पर आनलाईन भी देखा जा सकता हैै। डाॅ. बत्रा ने बताया कि समस्त प्रवेशार्थी बड़ी सावधानीपूर्वक मैरिट सूची में अपना नाम देख लें तथा मैरिट सूची में अंकित निर्धारित तिथि 10 सितम्बर, 2021 को समयानुसार अपने प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होें।

उन्होंने कहा कि जिस किसी प्रवेशार्थी को प्रवेश से सम्बन्धित कोई भी समस्या है तो वह काॅलेज कार्यालय में अपनी समस्या का समाधान पा सकता है। बी.ए. व बी.काॅम. प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रथम मैरिट सूची दिनांक 11 सितम्बर, 2021 को निर्गत होगी।
डाॅ. बत्रा ने बताया कि बी.एससी. ( सी बी जेड ग्रुप) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सामान्य जाति के अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची 92.60 प्रतिशत से 73.2 प्रतिशत तक, अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची 71.2 प्रतिशत तक, अनुसूचित जाति की प्रतीक्षा सूची 71 प्रतिशत तक गयी है। बी.एससी. (पी सी ग्रुप) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सामान्य जाति के अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची 67.60 प्रतिशत तक, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 60 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति वर्ग के प्रवेशार्थियों हेतु प्रतीक्षा सूची 60.40 तक, वहीं बी.एससी. (कम्प्यूटर साईंस ग्रुप) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु सामान्य जाति के अभ्यर्थियों प्रतीक्षा सूची 61 प्रतिशत तक तक गयी है।

सह प्रवेश समन्वयक विनय थपलियाल ने बताया कि प्रवेशार्थी अपने साथ आनलाईन भरे हुए आवेदन-पत्र की हार्डकाॅपी, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिका, मूल टीसी व चरित्र प्रमाण पत्र, एंटी रैंगिंग शपथ पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण-पत्र, पुलिस वैरिफिकेशन सर्टिफिकेट (केवल अन्य प्रदेशों से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र हेतु अनिवार्य) समस्त प्रमाण-पत्रा मूल रूप व छायाप्रति सहित तथा अन्य मूल प्रमाण-पत्रों के साथ सम्बन्धित प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर ले
