विनायक संस्कृति ट्रस्ट महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने में करेगा सहयोग|पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, सत्येंद्र चैाहान, ऋषिकेश

– तीर्थ नगरी ऋषिकेश में निर्धन एवं जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विनायक संस्कृति ट्रस्ट ने सहयोग का हाथ आगे बढ़ाया है। संस्था द्वारा निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में महिलाओं को स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु समूह तैयार कर घरेलू उत्पाद तैयार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।


कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को शान्ति नगर वार्ड में ट्रस्ट द्वारा सेंटर का श्रीगणेश किया गया।सेंटर का शुभारंभ मुख्यातिथि आप नेता डॉ राजे नेगी एवं ट्रस्ट की अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के नेता व समाजसेवी डा राजे सिंह नेगी ने कहा कि आज महिलाएं घरों में चौका चूल्हा तक सीमित नहीं है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में हर महिला का आत्मनिर्भर होना बहुत जररी है । इसके लिए स्वरोजगार के साधनों को अवसर बनाने की जरुरत है।इस मौके पर ट्रस्ट की सचिव सुनीता चौहान ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू अचार बनाने की कई विधियों की तकनीक सिखाई।

ad12

ट्रस्ट अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार अचार,मास्क,वस्त्र को पैकेजिंग कर मार्केट में बेचा जाएगा। साथ ही अगले माह पंद्रह दिन की एक प्रदर्शनी लगाकर सभी घरेलू उत्पादों का प्रचार एवं प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर शशिबाला सिंह, विक्रांत भारद्वाज,विनायक गिरी, नरेंद्र सिंह समेत दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *