लालढांग में बंदरों ने किया नाक में दम | अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


लालढांग क्षेत्र के लोग जंगली जानवरों से खासे परेशान हैं। यहां हाथी फसलों को तहस-नहस कर रहे हैं तो बंदरों ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। आलम यह है कि बंदर घरों के अंदर तक पहुंचकर खाना तक ले जा रहे हैं तो घरों की छतों में धमाचैकड़ी मचा रहे हैं।


लालढांग क्षेत्र में बंदरों का आंतक नई बात नहीं हैं लेकिन अब तो बंदर बाजार की दुकानांे तक भी पहुंच जा रहे हैं। टोली बनाकर विचरण कर रहे बंदरों से लोग डरे हुये हैं। नजारा यह है कि बंदरों की टोली कभी घरों की छतों पर रहती है तो घरों के अंदर। कभी आंगन में तो कभी दरवाजे पर। बंदरों की धमाचैकड़ी से लोग खासे परेशान हैं। बंदर साग-सब्जी को तहस-नहस कर दे रहे हैं। यहां ग्रामीण खेतों में सब्जी भी उगाते हैं लेकिन ये बंदरों की भेंट चढ़ जा रही है।

ad12

ग्रामीण वन-विभाग को अपना दुखडा सुनाते हैं लेकिन वन-विभाग ज्यादा कुछ नहींे कर पाता है। दो-चार बंदरों को पकड़ा भी जाता है लेकिन बंदरों की टोली की टोली चल रही है। जागरूक नागरिक नवीन चमोली, मोहित टाक, कपिल नामदेव, राकेश नारंग, रघुवीर सिंह नेगी, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, विकास शर्मा आदि ने बताया कि बंदरों ने नाक में दम कर रखा है। वन-विभाग से मांग करते हैं कि ठोस कदम उठाये जायें। हाथी फसलों को अलग से तहस-नहस कर रहे हैं। ऐेसे में किसान क्या करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *