उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand …LED Screen पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई है। चोपड़ा फार्म चौक पर स्थापित स्क्रीन का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान और ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने किया।

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि एलईडी स्क्रीन के जरिए ग्रामीण जनकल्याणकारी योजनाओं को जानने के साथ ही जागरूक होकर उनका लाभ उठा सकेंगे। कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने बताया कि एलईडी स्क्रीन स्थापित कराने के लिए उन्होंने विशेष प्रयास किए।

ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने कहा कि स्क्रीन पर ग्रामसभा की सूचनाओं, विकास कार्यों और अन्य जरूरी जानकारियों का भी प्रसारण किया जाएगा।

ad12

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद चौहान, कैलाश बिंजोला, शान्ति थपलियाल, विजय राणा, लक्ष्मण राणा, संदीप, रमेश सकलानी, रोशन उपाध्याय, मुकेश धनै, सुबोध कंडवाल आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *