कुट्टू का आटा मामला| अस्पताल से 121 हुये डिस्चार्ज| विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया
नवरात्रों के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुये 121 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 5 मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनकी तबीयत भी सामान्य बतायी जा रही है।

ad12


विदित हो कि नवरात्रों के पहले दिन हरिद्वार जनपद के श्यामपुर, कांगड़ी व गाजीवाली क्षेत्रों में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये थे। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से हड़कंप मच गया है। बीमार लोगों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमंे 121 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी तबीयत सामान्य बतायी जा रही है। उम्मीद है कि इन्हें भी जल्दी ही डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *