Kotdwar News…राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी…सत्र 2026-27 हेतु PTA का गठन इस दिन होगा| कमल उनियाल की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
कोटद्वार, । राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) के प्राचार्य डॉ. हरिश्चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में सत्र 2026-27 हेतु अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) का गठन किया जाना है।

महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, PTA गठन हेतु बैठक दिनांक 18 नवंबर 2026, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर में आहूत की गई है।

प्राचार्य डॉ. हरिश्चंद्र ने समस्त अभिभावकों से उक्त बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि PTA का गठन महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास एवं छात्र हितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में आवश्यक दस्तावेज:
बैठक में आने वाले अभिभावकों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे –
- अभिभावक का आधार कार्ड
- पाल्य (छात्र/छात्रा) का आधार कार्ड
- पाल्य का परिचय पत्र / फीस रसीद
इस अवसर पर PTA के संयोजक डॉ. भगवत सिंह ने बताया कि सभी प्राध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस सूचना को अपने-अपने छात्र व्हाट्सएप समूहों में प्रेषित करें, जिससे कोई भी छात्र इस सूचना से वंचित न रहे।

