Uttarakhand Weather @ बदला मौसम…हर्षिल में सीजन की पहली बर्फबारी| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


सर्द मौसम और सर्द होता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि नौ दिसंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। इसके चलते प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान गिरने से ठिठुरन और भी बढ़ सकती है।

उत्तराखंड में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में ठंडी हवाएं चली|

ad12

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि यमुनोत्री धाम से लेकर यमुना घाटी में शीतलहर जारी है। यहां माइनस 5 डिग्री तापमान पहुंच गया है। देर शाम यहां भी हल्की बर्फबारी हुई। उधर, आसपास की सहायक नदी, प्राकृतिक झरने जम गए हैं। गरुड़ गंगा में भी पानी जम गया है। वहीं, केदारनाथ में भी मौसम खराब हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *