Uttarakhand : करवा चौथ पर्व पर महिला कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउ
देहरादून: उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा महिला कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेशभर में करवा चौथ पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।



शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश आगामी 29 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को रहेगा। इस संबंध में सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
