उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News…. 400 श्रमिकों को दिया सरकारी योजनाओं का लाभ|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश,उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और श्रम विभाग की ओर से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंजीकृत 400 श्रमिकों को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और स्वच्छता संबंधी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

गुरुवार को हरिद्वार मार्ग स्थित आशीर्वाद वाटिका में आयोजित शिविर में क्षेत्र के करीब 400 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान ने पात्र श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत आहार किट, शिक्षा किट, महिला हेल्थ किट आदि बांटी।

अग्रवाल ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की श्रमिक योजनाओं को सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशन में आगे बढ़ाया जा रहा है।

मेयर शंभू पासवान ने कहा कि ऐसे शिविरों से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र श्रमिकों तक पहुंचता है, जिससे सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।

ad12

मौके पर चंद्रमोहन पोखरियाल, मनोज ध्यानी, दीपक बिष्ट, राजेंद्र थलवाल, विजय पंवार, राजेश दिवाकर, चंदू यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *