उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की भूमिका अहम: प्रदीप बत्रा |अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

— एनयूजे (आई) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

— देवेंद्र शर्मा ने अध्यक्ष और जोगेंद्र सिंह मावी ने ली महामंत्री पद की शपथ

हरिद्वार (सिटी लाइव टुडे):

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे-आई) के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती, विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन करने और समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

रविवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एनयूजे-आई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा शंख और रुद्राक्ष की माला भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पत्रकारिता में बदलाव और चुनौतियां: अतिथियों के विचार

  • कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा: मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में अनुकरणीय योगदान देने वाले अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में तेजी से बदलाव आ रहे हैं, इसलिए पत्रकारों को पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ अपने मिशन को अंजाम देना चाहिए।
  • स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री): कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक है। पत्रकार सत्यता की परख कर समाज में फैल रही विसंगतियों को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के पत्रकार पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सराहनीय योगदान दे रहे हैं।
  • अनुपम त्रिवेदी (मुख्य वक्ता): मुख्य वक्ता ने कहा कि पत्रकारिता लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां सोशल मीडिया के बाद अब ‘एआई’ (AI) एक बड़ा चैलेंज बनकर उभरा है। उन्होंने जोर दिया कि मीडिया संस्थान सभी पक्षों को समझने के बाद ही खबरों का प्रकाशन करते हैं और उसके प्रति उत्तरदायी होते हैं, इसलिए समाज में पत्रकार और पत्रकारिता की भूमिका हमेशा अहम बनी रहेगी।

विशिष्ट जनों का सम्मान एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ शैलेंद्र गोदियाल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिवशंकर जायसवाल, गुलशन नैयर, समाजसेवी चौधरी चरण सिंह और प्रिंसिपल डॉ. पूनम राणा शामिल रहे।

एनयूजे-आई की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी:

ad12

  • उपाध्यक्ष: राधिका नागरथ, गुरप्रीत कालरा, रविंद्र पाल सिंह
  • सचिव: आशीष मिश्रा, करन खुराना, पुलकित शुक्ला
  • कोष सचिव: नितिन राणा
  • संगठन सचिव: सुनील पाल
  • समारोह सचिव: गौरव त्यागी
  • प्रसार सचिव: सचिन कुमार
  • विधि सलाहकार: सुरेंद्र शर्मा(इसके अलावा प्रवीण पैंगवाल, सुमित यशकल्याण, प्रतिभा वर्मा, नीलम सैनी सहित अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।)

गरिमापूर्ण उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग, वरिष्ठ पत्रकार और बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *