उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News….मातृभूमि की सेवा और भक्ति: दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद बछेती पहुंचे पैतृक गांव कांडा|जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी: दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीपीएमआई संस्थान के चेयरमैन डॉ. विनोद बछेती अपने पैतृक गांव कांडा पहुंचे। विकासखंड कोट की पट्टी सित्योंस्यूं स्थित गांव कांडा के कुलदेवी मां जालंधरा मंदिर में 17 से 19 अक्तूबर तक आयोजित तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने परिवार सहित प्रतिभाग किया। इस अनुष्ठान का आयोजन मां जालंधरा शक्तिपीठ मंदिर सेवा समिति की ओर से किया गया था।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान गंगा स्नान, देवी के मंडाण, कीर्तन-भजन और पूजा-पाठ जैसे विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। डॉ. विनोद बछेती ने साझा किया कि वह हर एक-दो महीने में अपने गांव अवश्य आते हैं तथा चैत्र और शारदीय नवरात्र के पावन अवसरों पर कुलदेवी मां जालंधरा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

पौड़ी में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए डॉ. बछेती ने विचार व्यक्त किया कि व्यस्त दिनचर्या और अन्य कारणों के बावजूद हर व्यक्ति को अपनी मातृभूमि के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान उन्हें अपने पैतृक गांव में स्थानीय लोगों से बातचीत करने और इस पवित्र धार्मिक आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जड़ें उनके गांव से जुड़ी हुई हैं और गांव की मिट्टी व उसकी खुशबू उन्हें हमेशा एक नई ऊर्जा प्रदान करती है।

ad12

इस अवसर पर उनकी माता कमला देवी, पत्नी पूनम बछेती, बड़े भाई अशोक बछेती, छोटे भाई सुभाष बछेती, रमेश बछेती और कैलाश बछेती सहित संपूर्ण बछेती परिवार और कांडा गांव के तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *