उत्तराखंडराजनीति

Uttarakhand News..कांग्रेस से तोड़ा  40 साल पुराना नाता |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अक्टूबर। पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन में संवाद को लेकर गंभीर चुनौतियों का हवाला देते हुए यह निर्णय लेने की बात कही। स्पष्ट किया कि इस्तीफा किसी व्यक्ति विशेष से मतभेद के कारण नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक और जनसेवा की प्राथमिकताओं के आधार पर लिया है।

उनियाल ने बताया कि उन्होंने करीब 40 वर्षों तक कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1985 में युवक कांग्रेस से राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद उन्होंने मुनि की रेती युवक कांग्रेस के अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष और टिहरी गढ़वाल जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 से 2004 तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल में विभिन्न पदों पर रहे। फरवरी 2014 से मार्च 2016 तक वे उच्च शिक्षा विभाग में उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भी रहे।

ad12

उनियाल ने कहा कि 40 वर्ष का रिश्ता खत्म करना आसान नहीं था, लेकिन परिस्थितियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लेना जरूरी लगा। कहा कि कांग्रेस छोड़ने के बाद वह फिलहाल किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। साथ ही जोड़ा, वह विधानसभा चुनाव 2027 में सक्षम और योग्य उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *