Haldwani News…जमरानी बांध परियोजना में तेजी लाने के निर्देश |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
हल्द्वानी, अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को गोला नदी पर निर्माणाधीन बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

महाराज ने बताया कि करीब 3,808 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के अलावा उत्तर प्रदेश के बरेली व रामपुर जिलों की लगभग 57,066 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। परियोजना से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष 42.70 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जमरानी बांध से मानसून के दौरान बाढ़ नियंत्रण और नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा जलाशय क्षेत्र में मत्स्य पालन और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे
