उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News… रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सरस फूड फेस्टिवल |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सात दिवसीय ‘सरस फूड फेस्टिवल’ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। फेस्टिवल में उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ हस्तशिल्प, हथकरघा और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी।

मंगलवार को महोत्सव की तैयारियों को लेकर विकास भवन में सीडीओ अभिनव शाह ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों के माध्यम से 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि स्टालों में पहाड़ी पकवानों के अलावा स्थानीय हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। फूड स्टॉलों के बीच प्रतियोगिता भी होगी। स्वाद और प्रस्तुतिकरण के आधार पर पहले तीन स्थान पाने वाले संचालकों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

कृषि, उद्यान, उद्योग, पर्यटन, रेशम और सेवायोजन विभाग रोस्टर के अनुसार लाभार्थियों के साथ गोष्ठियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वहीं पुलिस को सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था, नगर निगम को सफाई तथा फूड सेफ्टी और फायर सेफ्टी विभागों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। मेले में प्रतिदिन शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

ad12

बैठक में परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *