उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…. मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद देहरादून में दावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए सुपर चेकिंग शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में दावों और आपत्तियों का निरीक्षण व सत्यापन किया। विशेष रूप से फॉर्म-6 के माध्यम से प्राप्त मतदाता पंजीकरण संबंधी आवेदनों की अपडेट ली गई। संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मसूरी विस के अभिषेक कुमार, निवासी नेशविला रोड द्वारा फॉर्म-6 के आवेदन को प्रक्रियाधीन पाया गया। जबकि सोनिया, निवासी न्यू खाला गांव के आवेदन की जांच के उपरांत उसे निरस्त पाया गया। उन्हें आवश्यक अभिलेख के साथ फिर से फॉर्म-6 भराने के लिए संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया गया।

डॉ. चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य में प्रत्येक दावा व आपत्ति की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्षता और गहनता से जांच की जाए। सुपर चेकिंग का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ यह भी है कि कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने से वंचित न रहे।

ad12

मौके पर निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *