Uttarakhand News..त्रिवेणीघाट, आस्था पथ और चंद्रभागा पुल की कार्ययोजना पर चर्चा |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश, सितम्बर। नगर निगम कार्यालय में महापौर शम्भू पासवान की अध्यक्षता में ऋषिकेश की प्रमुख विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने त्रिवेणी घाट नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण, आस्था पथ सौंदर्यीकरण और चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण की प्रगति और कार्ययोजना का खाका सामने रखा।

बताया गया कि त्रिवेणीघाट के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण पर करीब 115 करोड़ रुपये, आस्था पथ के सौंदर्यीकरण पर 33 करोड़ रुपये और चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण पर 33.43 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।
मेयर पासवान ने कहा कि इन योजनाओं से शहर के विकास के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, एसके सिंह, हरीश बिष्ट, दीपक, एसके सिंघल, हरिदर्शन रावत, आशीष भट्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।
