Uttarakhand News…उफनती गंगा में बहा कांवड़िया, SDRF जवान ने बचाया|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश, अगस्त 2026। गीता भवन घाट पर एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश कुकरेती ने उफनती गंगा नदी में बह रहे एक कांवड़िए का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा में आया कुणाल निवासी जनकपुरी नई दिल्ली शुक्रवार को गीता भवन घाट पर गंगाजल भर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगा। तभी मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश कुकरेती ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा नदी में छलांग लगा दी। जवान ने कांवड़िए तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के उपरांत कांवड़िए की स्थिति सामान्य पाई गई। इस दौरान मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने कांस्टेबल कुकरेती के साहस के साथ ही उत्तराखंड पुलिस की तत्परता को सराहा।

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए केवल सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और जल भरें
