उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News…‘ सेवा सुशासन संवाद ’ कार्यक्रम आयोजित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अक्टूबर। नगर निगम की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रजत जयंती पार्क चन्द्रेश्वर नगर में ‘सेवा सुशासन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्रों तक लाभ पहुंचाने पर चर्चा हुई।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

मेयर शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना निगम की प्राथमिकता है।

ad12

संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों, नागरिक सुविधाओं में सुधार और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली दिक्कतों पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों ने सुझाव रखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *