Laldhang News….फिर धरा गया नशे का सौदागर, गिरफ्तार| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

चौकी चंडीघाट पुलिस टीम द्वारा कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 02 किलोग्राम गांजा, 01 ओप्पो मोबाइल फोन एवं ₹600 नकद बरामद हुए। इसके अतिरिक्त उसके बैग से गांजे की बिक्री में प्रयुक्त होने वाली 1210 छोटी पन्नियां भी बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा गांजे को छोटी-छोटी पन्नियों में भरकर बेचने की बात बताई गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजा पुत्र ब्रह्मदेव सैनी, उम्र 22 वर्ष
निवासी ग्राम सरवारा अरोय, थाना कंसी सिमड़ी, जनपद दरभंगा, बिहार।
हाल निवासी गली नंबर-03, कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार।
बरामदगी
– 02 किलोग्राम गांजा
– 1210 छोटी पन्नियां
– 01 ओप्पो मोबाइल फोन
– ₹600 नकद
पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी चौकी चंडीघाट
2. कांस्टेबल राहुल देव
3. कांस्टेबल 502 विनीत
4. कांस्टेबल अनिल रावत्त
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में संबंधित जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रही है। सत्यापन के उपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
