उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…सहसपुर में फिर शुरू होगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। सहसपुर में लंबे समय से बंद कॉमन फैसिलिटी सेंटर की सिलाई यूनिट को दोबारा खोलने की तैयारियां की जा रही हैं। वर्ष 2024 में स्थापित यूनिट के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपी जाएगी। यूनिट में 25 से 30 आधुनिक सिलाई मशीनें उपलब्ध हैं।

आस्था कलेक्टर लेवल फेडरेशन, सहसपुर ब्लॉक के माध्यम से महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देने के साथ उत्पादन और बाजार से जोड़ने की योजना है। केंद्र में जूट बैग, स्कूल ड्रेस, कार कवर, बाइक सीट कवर सहित विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

जिला प्रशासन उत्पादों की डिजाइनिंग और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देगा। साथ ही निजी कंपनियों से संपर्क कर स्वयं सहायता समूहों को नियमित और बल्क ऑर्डर दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई से बड़े ऑर्डर प्राप्त करने की भी योजना है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि केंद्र में उपलब्ध आधुनिक मशीनों का सदुपयोग कर ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

ad12

जिला परियोजना प्रबंधक रीप सोनम गुप्ता ने बताया कि सहसपुर क्षेत्र की कई महिलाएं पहले से सिलाई में दक्ष हैं। आधुनिक मशीनों से उनकी आय बढ़ाने और उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *