उत्तराखंडसंपादकीय

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए CM|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। उन्होंने मंदिर के महंत कृष्णा गिरी, महंत दिगम्बर भरत गिरी और टपकेश्वर सेवा दल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

ad12

मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े सभी संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *