Laldhang News….मीठीबेरी तिराहे से गांधी चौक तक, तिरंगा यात्रा| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
त्रिरंगा यात्रा का आयोजन मन को भा गया। देशभक्ति व उल्लास का नजारा मन भावन सावन कर गया। मौका था लालढांग क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के आयोजन का।

मीठीबेरी तिराहे से लालढांग बाजार होते हुए गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी के लालढांग मंडल के कार्यकर्ताओं ने यतीश्वरानंद के नेतृत्व में मीठीबेरी तिराहे से गांधी चौक लालढांग तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में लालढांग मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल ग्राम


प्रधान कमलेश द्विवेदी ग्राम प्रधान लालढांग सुनील बिष्ट लाला ओमप्रकाश ज्ञानदीप कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र नेगी जयचंद चतुर्वेदी यशपाल रावत सुभाष सैनी सहित ज्ञानदीप कन्या इंटर के सैकड़ों छात्र छात्राएं द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया गया
